Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

नवसेमर के पास अचानक मची चीख-पुकार, आमने-सामने टकराईं दो मोटरसाइकिलें

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*मोटर सायकल की भिड़ंत में कई घायल*

*108 ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल*

 

*उमरिया* –

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

जिला अंतर्गत ग्राम घुलघुली के समीप नवसेमर में आज दो मोटर साइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर एंबुलेंस स्टाफ ने सभी घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार मोटर सायकल के भिड़ंत में ओम शंकर सिंह पिता ध्यान सिंह उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कर्री ,वीरेंद्र सिंह पिता रघुनंदन सिंह उम्र 29 वर्ष,निवासी ग्राम कर्री, प्रिंस धुलिया पिता सुदामा धुलिया उम्र 19 वर्ष निवासी निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा,सुदामा धुलिया पिता खेमानी धुलिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा,ममता धुलिया पिता राम किशोर धुलिया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम ईशनपुरा कल्दा घायल हुए हैं। घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया गया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment