Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पार्षद सिल्लू रजक की पहल रंग लाई, घरौला में बनने लगी 7 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

 

घरौला में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, 7 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण शुरू

शहडोल।

शहर के वार्ड क्रमांक 19 स्थित घरौला मोहल्ला में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए अब ठोस पहल शुरू हो गई है। क्षेत्रीय पार्षद सिल्लू रजक के प्रयासों से यहां 7 लाख लीटर क्षमता की विशाल पानी टंकी के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों में राहत और खुशी का माहौल है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जानकारी के अनुसार घरौला मोहल्ला और इसके आसपास के कई वार्डों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। विशेषकर गर्मी के मौसम में स्थिति काफी गंभीर हो जाती थी और लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए पार्षद सिल्लू रजक ने लगातार नगर प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया और समाधान के लिए प्रयास किए।

इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप शहर में प्रस्तावित पांच नई पानी टंकियों में से सबसे बड़ी 7 लाख लीटर क्षमता की टंकी घरौला मोहल्ला में स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के तहत न केवल पानी टंकी का निर्माण होगा, बल्कि शहर के जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन अधूरी है, वहां पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी पूरा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लगभग 80 से 90 मीटर तक नई पाइपलाइन डाली जाएगी, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

पानी टंकी निर्माण कार्य का शुभारंभ घरौलानाथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर पार्षद सिल्लू रजक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को वर्षों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता के साथ शुरू कराया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि टंकी के निर्माण के बाद घरौला सहित आसपास के कई वार्डों में लोगों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए पार्षद सिल्लू रजक के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना है कि पानी टंकी बनने से वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा और उन्हें दूर-दूर से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि इस प्रकार के विकास कार्य आगे भी जारी रहे तो शहर की अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान भी जल्द संभव हो सकेगा। वहीं प्रशासन से भी अपेक्षा की जा रही है कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा कर जल्द से जल्द क्षेत्रवासियों को इसका लाभ पहुंचाया जाए।

Share This Article
Leave a Comment