Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सीतापुर क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से दहशत! ग्राम कड़ी में दिखे दो जंगली हाथी*

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मऊगंज ब्रेकिंग: सीतापुर क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से दहशत! ग्राम कड़ी में दिखे दो जंगली हाथी*

*आधी रात को ग्रामीणों में मचा हड़कंप; प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील, सुबह शुरू होगा सर्च ऑपरेशन।*

मऊगंज जिले के *ग्राम पंचायत सीतापुर* अंतर्गत *ग्राम कड़ी* से इस समय की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहाँ दो जंगली हाथियों के देखे जाने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, रात का समय होने के कारण अभी तक वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की मौजूदगी गांव के बेहद करीब है। इस मामले में जब दिव्यांग पत्रकार दीपक गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि हाथियों का मूवमेंट सुबह से ही इस इलाके के आसपास देखा जा रहा है। रात होने की वजह से फिलहाल स्थिति का जायजा लेने में कठिनाई हो रही है, लेकिन वन अमला अलर्ट पर है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि: *धैर्य रखें:* हाथियों को देखकर शोर न मचाएं और न ही उनके पास जाने की कोशिश करें। *सावधानी:* रात के समय खेतों की ओर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। *छेड़खानी न करें:* कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे हाथी उग्र हो जाएं और जान-माल का नुकसान हो। वन विभाग के अनुसार, सुबह होते ही हाथियों के पदचिह्नों और लोकेशन की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई (रेस्क्यू) की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment