*हेलमेट नहीं तो सख्ती तय: 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अभियान, लाइसेंस निलंबन भी होगा*

✍️अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संपूर्ण प्रदेश में दो पहिया चलाते समय हेलमेट ना पहनने पर कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए है। अतः अनूपपुर पुलिस अधीक्षक *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर जिले में *26 अप्रैल से 10 मई तक हेलमेट जांच का विशेष अभियान* चलाया जाएगा। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की जाएगी। हेलमेट न पहनने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया जाएगा।
❌*लाइसेंस निलंबन की भी कार्यवाही*
इस बार केवल चालान तक कार्यवाही सीमित नहीं रहेगी। हेलमेट नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के *ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित* करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। बार-बार नियम तोड़ने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
📢अनूपपुर पुलिस ने आमजन से अपील करती है कि, वे अपनी सुरक्षा के लिए *दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें* और यातायात नियमों का पालन करें।
*📍यातायात पुलिस अनूपपुर*




