🚨 ब्यौहारी पुलिस द्वारा 1000 टन अवैध कोयला जप्त —

जिले में अवैध खनिज कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ब्यौहारी पुलिस को दिनांक 19.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिहकी स्थित पाण्डेय ब्रदर्स के कोयला यार्ड में अवैध रूप से खनिज कोयला संग्रहित किया गया है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया, जहां लगभग 1000 टन कोयला संग्रहित पाया गया। मौके पर उपस्थित मैनेजर भूपेन्द्र तिवारी पिता भोला प्रसाद तिवारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम टिहकी थाना ब्यौहारी से कोयले के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
कोयले के वैध स्वामित्व एवं भंडारण के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने तथा चोरी अथवा अवैध खनिज होने की आशंका के आधार पर पुलिस द्वारा गवाहों की उपस्थिति में बी.एन.एस.एस. के तहत लगभग 1000 टन कोयला जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जप्तशुदा कोयला सुरक्षार्थ यार्ड में रखा गया है।
आरोपी भूपेन्द्र तिवारी के विरुद्ध बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण कायम किया गया है। कोयले के मूल्यांकन एवं उसके वैध अथवा अवैध होने के संबंध में संबंधित विभाग से प्रतिवेदन प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




