Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

35 साल पुराने हनुमान मंदिर को तोड़ने की आशंका पर ग्रामीणों में आक्रोश, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

35 साल पुराने हनुमान मंदिर को तोड़ने की आशंका पर ग्रामीणों में आक्रोश, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

 

सतना।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

ए.के.एस. यूनिवर्सिटी के पीछे बाईपास किनारे स्थित लामताड़ा क्षेत्र में बने करीब 35 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा मंदिर को तोड़कर रास्ता निकालने की साजिश रची जा रही है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यह हनुमान मंदिर वर्षों से गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती है। मंदिर को नुकसान पहुंचाने की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

 

मामले की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर की सुरक्षा की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मंदिर को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने भी कहा कि मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक हैं और उन्हें तोड़ना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। संगठन ने जल्द ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करने की बात कही है।

 

वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मंदिर को सुरक्षित रखने और कथित भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment