Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अनूपपुर के नए SP श्री विक्रांत मुराब

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में जिला अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। पदभार ग्रहण उपरांत पुलिस अधीक्षक का अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री मुराब वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

 

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment