शहडोल: अज्ञात व्यक्ति का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, समाजसेवियों ने पेश की मानवता की मिसाल
मध्यप्रदेश के शहडोल में मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी रंजीत बसाक को सूचित किया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक भिक्षुक था और मानसिक रूप से अस्वस्थ भी था। मेडिकल चौकी द्वारा उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी।
इसके बाद नंदी गौ सेवा टीम ने आगे बढ़कर मानवता का परिचय दिया और मृतक का विधिवत अंतिम संस्कार कराया। समाजसेवियों के इस सराहनीय प्रयास ने एक बार फिर यह साबित किया कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है, और लावारिस लोगों को भी सम्मानपूर्वक विदाई मिलनी चाहिए।


