Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सोन नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, दो हाइवा जब्त

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

सोन नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, दो हाइवा जब्त

कार्रवाई के दौरान तीन रेत लदे हाइवा लेकर भागने का आरोप, कर्मचारियों को धमकी देने और वाहन चढ़ाने के प्रयास का दावा

 

सीधी जिले में सोन नदी से रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोन घड़ियाल अभयारण्य रामपुर नैकिन परिक्षेत्र के अंतर्गत घोंघी बीट स्थित सोन नदी के झिरिया घाट पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के दो हाइवा वाहनों को जब्त कर वन अपराध के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से काष्ठागार जमोड़ी में खड़ा कराया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

तीन हाइवा लेकर भागने का आरोप

 

वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सीताशरण यादव निवासी घुघटा, थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी; राजेश बैस निवासी जनकपुर (बुढ़वा), थाना देवलोंद, जिला शहडोल; प्रदीप सिंह बैस निवासी जिन्ना, थाना रामनगर, जिला मैहर तथा अन्य लोगों द्वारा कथित रूप से कार्रवाई में बाधा डाली गई।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

विभाग का आरोप है कि रेत से भरे तीन हाइवा वाहन क्रमांक MP 17 HH 7103, MP 53 HA 3058 और MP 18 H 5321 को लेकर संबंधित लोग मौके से भाग गए। इस दौरान कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और वाहन चालक द्वारा कर्मचारियों पर हाइवा चढ़ाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

 

वन विभाग की टीम रही शामिल

 

यह कार्रवाई उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी राजेश कन्ना टी के निर्देशन तथा अधीक्षक सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी प्रमोद सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में परिक्षेत्र अधिकारी बगदरा नरबद सिंह, परिक्षेत्र अधिकारी सोन घड़ियाल अभयारण्य चितरंगी चतुर सिंह सहित बगदरा, सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी और रामपुर नैकिन क्षेत्र के कर्मचारी शामिल रहे।

 

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद सोन नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर निगरानी तथा कार्रवाई को लेकर मामला चर्चा में है।

Share This Article
Leave a Comment