*भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुआ परिचर्चा*
*मेंहदवानी विकास खण्ड कृषि कार्यालय में विभागों के साथ हुआ समन्वय बैठक*
*बिजली, खाद, पानी, बीज किसानों को समय पर उपलब्ध हो : तह .उपाध्यक्ष जगदीश साहू*
डिंडौरी : मेंहदवानी
कृषि विभाग कार्यालय मेंहदवानी में आज 21 मई 2026 को भारतीय किसान संघ की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जुड़े कई सुझाव और मांगें रखी गईं।
बैठक में कृषि विभाग से खरीफ सीजन के लिए मक्का, धान, अरहर, सोयाबीन, कोदो-कुटकी सहित अन्य बीजों की पर्याप्त उपलब्धता 15 जून तक सुनिश्चित करने तथा वर्षा पूर्व किसानों को वितरण कराने की मांग की गई। किसानों ने धान और गेहूं उपार्जन सीमा बढ़ाने, सिंचित भूमि का सही गिरदावरी रिकॉर्ड दर्ज करने और फसल कटाई प्रयोगों में किसान संघ को शामिल करने की मांग भी रखी। ई-टोकन के बारे मे जानकारी दिया गया। कृषक भ्रमण योजनाओं में पारदर्शिता लाने की मांग की गई। जल जीवन मिशन का कार्य गुड़वत्ता हीन है पीने का पानी को लेकर भारी समस्या आ रही हैं।
पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सालयों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता हो और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने एवं क्षीर धारा पर जोर दिया गया।
जल संसाधन विभाग के संबंध में किसानों ने विकास खण्ड मेंहदवानी के दनदना जलाशय पर चर्चा करते हुए कुछ दिनों के लिए नहर को बंद करवाया गया है साथ ही सीपेज गेट का कार्य मरम्मतिकरण हो।
इस बैठक में VEO पुशपालन एवं डेयरी विभाग श्रीमति अनुराधा पटेल,भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष श्री बिहारी लाल साहू, तहसील उपाध्यक्ष श्री जगदीश साहू , SDO जल संसाधन बी सी ठावरे, AEO आयुष कुमार, आशीष, अखिलेश, प्रवीण, ATM विनय तेकाम, BLC रुबीना प्रदान संस्था, सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं किसान सदस्य संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दिनांक :- 21 मई 2026





