निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होने का संदेश
शहडोल/ब्यौहारी (विनय द्विवेदी)
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर तथा जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के आवाहन पर ब्यौहारी में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी के प्रभारी त्रिभुवन प्रताप सिंह की उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू ने की।
बैठक में वक्ताओं ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और जनता के बीच पार्टी की योजनाओं एवं विचारधारा को मजबूती से रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री विनोद ताम्रकार, मंडलम अध्यक्ष विनय द्विवेदी, जनपद सदस्य हरेंद्र सिंह, पार्षद संजय शुक्ला, श्रीमती गीता कोल, पूर्व पार्षद चिरंजीलाल चंचलानी, पप्पू साकेत, लक्ष्मीकांत तिवारी, महामंत्री सुंदरलाल गुप्ता, सचिव नरेंद्र पांडे ‘लल्लू’, रामलखन सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को निकाय चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से कांग्रेस संगठन के लिए अहम माना जा रहा है, जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता साफ दिखाई दी।





