Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अवैध मदिरा बिक्री पर प्रशासन सख्त,पांच आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अवैध मदिरा बिक्री पर प्रशासन सख्त,पांच आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

 

उमरिया, 24 मई।

कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त प्रभारी दिनकर सिंह तिवारी के नेतृत्व में वृत्त मानपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्रवाई के दौरान ग्राम पतौर स्थित इंद्रपाल सिंह की किराना दुकान से 62 पाव देशी प्लेन मदिरा, 24 बीयर एवं 20 पाव व्हिस्की बरामद की गई। वहीं अमरपुर स्थित सीतू ढाबा के संचालक रंजीत कुमार गुप्ता के कब्जे से 38 पाव प्लेन मदिरा एवं 10 केन बीयर जब्त की गई।

इसके अतिरिक्त ग्राम असोढ़ में रैना बाई, आशाबाई एवं कविता वसदेवा के कब्जे से क्रमशः 6 लीटर हाथ भट्टी शराब, 60 किलो महुआ लाहन तथा 6 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जब्त मदिरा एवं सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार 400 रुपये बताई गई है।

इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक राजपति प्रजापति, कविता सिंह, अंजली गौतम तथा नगर सैनिक जीवन लाल की सक्रिय भूमिका रही।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

Share This Article
Leave a Comment