Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

शिक्षा विभाग के आदेश की खुली अवहेलना: पपरेडी स्कूल में रिजल्ट रोके जाने पर भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

शिक्षा विभाग के आदेश की खुली अवहेलना: पपरेडी स्कूल में रिजल्ट रोके जाने पर भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज

 

ब्यौहारी (शहडोल)। पत्रकार विनय द्विवेदी की रिपोर्ट

शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड अंतर्गत पपरेडी स्थित शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम समयसीमा बीत जाने के बाद भी घोषित न किए जाने से गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और छात्रों, अभिभावकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

गौरतलब है कि 23 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को निर्धारित समय के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद संबंधित स्कूल प्रबंधन द्वारा आदेशों की अनदेखी करना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना रवैया दर्शाता है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

रिजल्ट जारी न होने से सैकड़ों छात्र असमंजस की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि परिणाम के अभाव में वे न तो अगली कक्षा की तैयारी कर पा रहे हैं और न ही प्रवेश से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर पा रहे हैं। वहीं अभिभावकों में भी चिंता और नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही दोहराई जा सकती है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है:-

कल प्राप्तांक सीट मिला है विद्यालय का रिजल्ट नहीं खुला है कल तक घोषित हो जाएगा।

आनंदराम कवर (प्राचार्य) शासकीय हायर सेकंड्री स्कूल पपरेडी जिला शहडोल मध्यप्रदेश

फिलहाल यह मामला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कदम उठाता है और छात्रों को कब तक उनके परिणाम मिल पाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment