Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

राजेन्द्रग्राम में आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बड़ा आंदोलन, विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ होगा धरना-प्रदर्शन

admin
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

राजेन्द्रग्राम में आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बड़ा आंदोलन, विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ होगा धरना-प्रदर्शन

 

अनूपपुर।

जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में पेसा कानून के कथित उल्लंघन, भ्रष्टाचार, मूलभूत सुविधाओं की कमी और बढ़ते अपराधों के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) युवा मोर्चा जिला अनूपपुर के नेतृत्व में आज 20 मई 2026, बुधवार को राजेन्द्रग्राम में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आंदोलन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक स्व-सहायता भवन के सामने दुर्गा स्टेज, राजेन्द्रग्राम तहसील पुष्पराजगढ़ में होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आरोप लगाया है कि पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से आदिवासी और ग्रामीण जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। पार्टी के अनुसार क्षेत्र में पेसा कानून अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, जबकि आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभाओं के अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि वास्तविक गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और बिना रिश्वत के सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब बिक्री, अवैध खनिज उत्खनन, रेत चोरी, गांजा तस्करी, पशु तस्करी, जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहे हैं।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अत्याचार और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है। इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपर नर्मदा बांध परियोजना का भी विरोध जताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

 

पार्टी का कहना है कि इन सभी मुद्दों को लेकर समय-समय पर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण पार्टी आंदोलन करने को मजबूर हुई है।

इस आंदोलन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर बलवीर सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह मरावी करेंगे। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरेन्द्र सिंह माकों, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे, प्रदेश संगठन मंत्री तेज प्रताप सिंह उईके सहित कई राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

 

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजाबली मरावी, प्रदेश संगठन सचिव हरि मरावी, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गासिंह कोर्राम, प्रदेश महासचिव रामखेलावन तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम मरावी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की जिम्मेदारी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह टेकाम, जिला महासचिव महेश कुशराम और युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई है। पार्टी ने जिले के सभी क्षेत्रवासियों, महिलाओं, युवाओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो भविष्य में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment