Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

 

गाडरवारा l स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विद्यालय के नये नए परिवेश और आयामों को समाहित करने वाले विषयों पर जिला सचिव राजकुमार जैन के साथ विभाग समन्वयक कमलेश अग्रहरि ने सारगर्भित चर्चा करते हुए विद्यालय को जनभावना के अनुरूप ढालने का मिलजुलकर, कदम से कदम मिलाकर अग्रसर होने की आवश्यकता प्रतिपादित की l जिसमें विद्यालय के समिति अध्यक्ष गोपाल मालपानी से सचिव मुरली मालानी, , कोषाध्यक्ष ओम काबरा, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, सहसचिव नरेंद्र राय के साथ-साथ संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य अशोक लूनावत,भूपेंद्र सिंह ठाकुर,उमाकांत गुप्ता, कीर्ति लूनावत, नवनीत पलोड, शरद मोलासरिया,अजय जैन पंकज मालानी, मधुर मोलासरिया उपस्थित में जिला सचिव राजकुमार जैन ने विद्यालय को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए आग्रह किया , जिसमें पढ़ाई परिणाम और प्रवेश की बात पर जोर दिया गया एवं समिति में समन्वय के साथ आचार्य के विकास के लिए उन्होंने अपने काव्यात्मक ढंग से अपनी बात रखी l वहीं विभाग समन्वयक कमलेश अग्रहरि ने विद्यालय को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जानकारी एवं नवीन सत्र में प्रवेश पर विशेष ध्यान देने के लिए आग्रह किया । राजकुमार जैन ने सभी को प्रेरणादायी रूप से उत्साहित किया । कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि राजकुमार , अशोक लूनावत, संतोष शर्मा गोपाल मालपानी भूपेंद्र सिंह सहित सभी ने सरस्वती व भारत माता पूजन किया , तो वही दूसरी ओर सभी उपस्थित जनो का शब्दार्थ अभिनंदन कर परिचय अशोक मोलासरिया ने कराया । घनश्याम राजपूत को नगर पालिका गाडरवारा में पार्षद मनोनीत होने पर व नवनीत पलोड को माहेश्वरी समाज अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी गई ।

Share This Article
Leave a Comment