Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

चलती पिकअप बनी आग का गोला: 60 बोरी तेंदूपत्ता जलकर राख, लाखों के नुकसान से मचा हड़कंप

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

चलती पिकअप बनी आग का गोला: 60 बोरी तेंदूपत्ता जलकर राख, लाखों के नुकसान से मचा हड़कंप

मानपुर में बड़ा हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान; मुआवजे को लेकर उठे सवाल

 

मानपुर।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

उमरिया जिले के मानपुर तहसील क्षेत्र में तेंदूपत्ता परिवहन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां तेंदूपत्ता से भरी एक पिकअप वाहन अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन सहित करीब 60 बोरी तेंदूपत्ता जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के मुताबिक बल्हौड़ समिति परासी ‘अ’ से तेंदूपत्ता लोड कर पिकअप वाहन क्रमांक MP18GA 5243 मुख्य सड़क की ओर रवाना हुआ था। वाहन प्रतिक्षालय एवं स्वागत गेट से लगभग 150 मीटर पहले मोड़ के पास पहुंचा ही था कि अचानक वाहन से धुआं उठने लगा। चालक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

कुछ ही मिनटों में पिकअप धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भयावह थी कि वाहन में रखे सभी जरूरी दस्तावेज, कागजात और तेंदूपत्ते की बोरियां जलकर राख हो गईं। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे किसी की एक नहीं चली।

 

राहत की बात यह रही कि चालक और वाहन मालिक विजय कुमार पटेल, निवासी नगनौड़ी, तहसील जैसीनगर, जिला शहडोल, समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि वाहन और माल के पूरी तरह नष्ट हो जाने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल मुआवजे को लेकर खड़ा हो गया है। वाहन मालिक और तेंदूपत्ता व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग समय रहते सहायता नहीं देते हैं, तो प्रभावित परिवार को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

 

स्थानीय लोगों ने घटना की जांच कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा पीड़ित को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासनिक अमला मामले की जांच में जुट गया है।

Share This Article
Leave a Comment