Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ताला-मानपुर मार्ग पर मौत का तांडव:कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ताला-मानपुर मार्ग पर मौत का तांडव:कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

उमरिया जिले के ताला-मानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। सरमनिया मोड़ के पास सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

हादसे में मानपुर निवासी हैदर खान (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अनिल रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बायां पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

स्थानीय लोगों ने ताला-मानपुर मार्ग पर लगातार बढ़ रहे हादसों को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह सड़क अब हादसों का हॉटस्पॉट बनती जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

#Umaria #RoadAccident #BreakingNews #MPNews #Accident #UmariaNews

Share This Article
Leave a Comment