Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

फरीदकोट में LPG सप्लाई बहाल: पैनिक बुकिंग से बढ़ा बैकलॉग जल्द होगा खत्म, -इंडेन सेल्स ऑफिसर ने दी राहत की खबर …

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

फरीदकोट में LPG सप्लाई बहाल: पैनिक बुकिंग से बढ़ा बैकलॉग जल्द होगा खत्म, -इंडेन सेल्स ऑफिसर ने दी राहत की खबर … 

फरीदकोट 10 अप्रैल (अलेक्जेंडर डिसूजा) पिछले कुछ दिनों से फरीदकोट जिले में रसोई गैस (LPG) की किल्लत को लेकर बनी अनिश्चितता अब समाप्त होने की राह पर है। गैस एजेंसियों और उपभोक्ताओं की चिंताओं के बीच इंडेन गैस के सेल्स ऑफिसर श्री संचित ने स्पष्ट किया है कि जिले में सप्लाई लाइन पूरी तरह सुचारू हो चुकी है और स्थिति अब नियंत्रण में है।पैनिक बुकिंग बनी बैकलॉग की मुख्य वजह सेल्स ऑफिसर के अनुसार, जिले में औसतन प्रतिदिन 2,029 सिलेंडरों की आवश्यकता होती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 9 अप्रैल की सुबह तक डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 2,067 सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद था। उन्होंने बताया कि सप्लाई की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि मार्च और अप्रैल के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा की गई ‘पैनिक बुकिंग’ (डर के कारण एडवांस बुकिंग) की वजह से 5 से 7 दिनों का बैकलॉग जमा हो गया है, जिसे कंपनी जल्द ही क्लियर करने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए विशेष राहत छोटे सिलेंडरों की कमी की शिकायतों के बाद विभाग तुरंत हरकत में आया है। डीएफएससी गुरजीत सिंह देओल ने जानकारी दी कि:
प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भारी संख्या में 5 किलो के FTL सिलेंडर जारी किए गए हैं। पिछले एक सप्ताह में 383 सिलेंडर बिके हैं, जबकि गुरुवार को 210 नए सिलेंडर सप्लाई किए गए।अब ये सिलेंडर गैस एजेंसियों के अलावा चुनिंदा किराना स्टोर और IOCL पेट्रोल पंपों पर भी उपलब्ध होंगे।
सप्लाई की वर्तमान स्थिति: एक नज़र में कैटेगरी सप्लाई की स्थिति टिप्पणी घरेलू सिलेंडर 70% सप्लाई 5-7 दिन की देरी (बैकलॉग के कारण)अस्पताल/ शिक्षण संस्थान100% कोटा कोई कमी नहीं, प्राथमिकता पर सप्लाई होटल/ कमर्शियल संस्थान 60% सप्लाई नियमित आपूर्ति जारी 5kg FTL सिलेंडर उपलब्ध कीमत: ₹944 (रिफिल: ₹610) तकनीकी बदलाव और पारदर्शिता।
जैन गैस एजेंसी के मालिक सुनील जैन सहित कुछ संचालकों ने बताया कि बुकिंग में 30% का उछाल आया है, जिससे तालमेल बिठाने में कुछ तकनीकी चुनौतियां आ रही हैं। अब बुकिंग रसीद का सीधा नियंत्रण कंपनी के पास है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि डिजिटल पेमेंट और OTP (DAC) सिस्टम के कारण अब 90% से अधिक डिलीवरी पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है।
अपील: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें ताकि गैर-जरूरी बैकलॉग को जल्द खत्म किया जा सके।न्यूज़: 10-6
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment