ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक संपन्न
ब्यौहारी – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी 83 प्रभारी त्रिभुवन सिंह रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय अवस्थी ने की।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी “पिंटू”, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री संतोष कुमार शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद ताम्रकार, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरिमोहन तिवारी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरि सिंह बरगाही, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव नरेंद्र पांडे, पुष्पेंद्र परौहा, ओ.पी. शुक्ला, सुंदरलाल गुप्ता, ब्यौहारी मंडलम अध्यक्ष विनय द्विवेदी, आखेटपुर मंडलम अध्यक्ष आशुतोष पटेल, मउ मंडलम अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पररेडी मंडलम अध्यक्ष आदित्य देव सिंह, भोलहरा मंडलम अध्यक्ष बाबूलाल सिंह गोंड, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पपौध अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, आलोक पांडे, धर्मेंद्र सिंह चतुर्वेदी, संकरिया कोल नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अनुराज तिवारी, सूर्य प्रकाश पाठक, विजय द्विवेदी, कमलेश पटेल, पवन पटेल, प्रियदर्शी तिवारी, विक्रम सिंह, आयुष्मान ताम्रकार, अनिल नामदेव, राकेश बर्मन, छत्रपाल बर्मन, राजेश मिश्रा, चिरंजीव लाल चंचलानी, पंकज चतुर्वेदी, हरिशंकर कोरी एवं रिंकू गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।




