म. प्र. के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला , सांसद जनार्दन मिश्रा स्वर्गीय उर्मिला तिवारी के तेरहवीं में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहडोल 15 जुलाई यस न्यूज प्रति निधि चेतराम शर्मा
सेवा निवृत्ति जिला आपूर्ति अधिकारी , एवम् प्रांतीय महामंत्री प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन( म. प्र.) आशुतोष तिवारी के माता स्वर्गीय श्री मति उर्मिला तिवारी( धर्मपत्नी स्वर्गीय शीतला प्रसाद) का दिनांक- 02 जुलाई 2026 को स्वर्गवास हो गया था जिसका दिनांक- 15 जुलाई 2026 को तेरहवीं का कार्यक्रम स्थल ग्राम पोस्ट डेल्ही (मनगवां ) जिला रीवा म. प्र.था, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला , सांसद जनार्दन मिश्रा, रिटायर्ड डॉ. ओ. एन. त्रिपाठी केशवाही, रिटायर्ड सी. एम. ओ. रवि करण त्रिपाठी धनपुरी, एल.पी.तिवारी, भाजपा नेता राजेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा रीवा, भाजपा नेता राजेश मिश्रा रीवा, मुकेश प्रजापति आदि वरिष्ठ जनो, नेता गण, सामाजिक धार्मिक कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने स्वर्गीय उर्मिला तिवारी को श्रधांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों को स्वरुचि भोजन कराया गया।





