पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षक को अनुशासनहीनता पर किया निलंबित
शहडोल – पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा अनुशासनहीनता के मामले में नव आरक्षक 247 नीलेश पटारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
नव आरक्षक 19.12.2025 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे थे। दिनांक 18.09.2026 को पुलिस लाइन शहडोल में उपस्थित होने पर उनकी वर्दी एवं वेशभूषा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।
पूर्व में भी उन्हें बुनियादी प्रशिक्षण हेतु पुलिस प्रशिक्षण शाला, तिगरा, जिला ग्वालियर भेजे जाने के निर्देश थे, किंतु वे प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए थे एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हो गये थे। उक्त कृत्य पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 64(2) एवं (4) के अंतर्गत घोर अनुशासनहीनता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।




