Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

*सुबह के भ्रमण में कलेक्टर ने यातायात प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्थाओं का लिया जायजा

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*सुबह के भ्रमण में कलेक्टर ने यातायात प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

*संजीव गुप्ता की रिपोर्ट सीधी*

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

सुबह के भ्रमण में कलेक्टर ने यातायात प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

नगर पालिका क्षेत्र में व्यवस्था सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश

 

कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज प्रातः सीधी नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात प्रबंधन एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सड़कों पर यातायात की सुगमता, अतिक्रमण की स्थिति तथा पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

 

कलेक्टर ने नगर में साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा नगर पालिका अमले को निर्देश दिए कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरे का समयबद्ध उठाव किया जाए, ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे।

 

इस दौरान उपखंड अधिकारी राकेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रिया पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि शहर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए निरंतर निगरानी एवं सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment