Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

शहडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्यौहारी में 4 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा जब्त, तीन वाहन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

शहडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्यौहारी में 4 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा जब्त, तीन वाहन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

साइबर सेल की मदद से घेराबंदी कर मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

 

शहडोल/ब्यौहारी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात थाना ब्यौहारी, देवलोंद और जयसिंहनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 4 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा, तीन वाहन तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने ब्यौहारी–सीधी मार्ग पर मनटोला के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। इस दौरान मादक पदार्थों की बड़ी खेप को ले जा रहे वाहनों को रोका गया और तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

 

जप्त की गई सामग्री का विवरण इस प्रकार है—

- Advertisement -
Ad imageAd image

• बलेनो कार से 106 किलो गांजा बरामद, आरोपी शेखर शुक्ला गिरफ्तार

• XL6 कार से 170 किलो गांजा बरामद, आरोपी राज कुमार गुप्ता गिरफ्तार

• XUV 300 से 123 किलो गांजा बरामद, आरोपी राम प्रकाश पटेल गिरफ्तार

 

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मादक पदार्थ, वाहन एवं मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है।

 

इस संयुक्त कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में किया गया, जिसमें तीन अलग-अलग पुलिस टीमें शामिल रहीं। थाना ब्यौहारी, देवलोंद और जयसिंहनगर की टीमों ने समन्वय के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। साइबर सेल की भी इस पूरे ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके माध्यम से आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट

संभागीय ब्यूरो, विनय द्विवेदी

Share This Article
Leave a Comment