Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बिना रॉयल्टी मुरूम ढोता ट्रैक्टर पकड़ाया, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

 

बिना रॉयल्टी मुरूम ढोता ट्रैक्टर पकड़ाया, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

 

उमरिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिले में अवैध खनिज कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मुरूम परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को धर दबोचा।

 

खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने चपहा कॉलरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 78 पर घेराबंदी कर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 54 ए 7509 को रोका। जांच में वाहन में करीब 3 घनमीटर मुरूम बिना रॉयल्टी रसीद और बिना ई-ट्रांजिट पास (ईटीपी) के परिवहन करते पाया गया।

 

वाहन चालक पप्पू बैगा, निवासी ग्राम ददरी, तहसील बांधवगढ़ अवैध रूप से खनिज परिवहन करता मिला। कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना कोतवाली उमरिया में खड़ा कराया गया है। मामले में मध्यप्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि खनिज माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment