Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा कार्यक्रम में किया आंशिक संशोधन

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा कार्यक्रम में किया आंशिक संशोधन

 

CUET UG-2026 के दृष्टिगत परीक्षा तिथियों में बदलाव, संशोधित कार्यक्रम जारी

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

शहडोल, 14 मई 2026।

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG-2026) की परीक्षाओं के दृष्टिगत किया गया है।

 

मंडल द्वारा इस संबंध में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को विद्यालयों के सूचना पटल पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए तथा संबंधित विद्यार्थियों को इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा का समय पूर्ववत सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। नियमित, स्वाध्यायी एवं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं समान तिथि एवं समय पर आयोजित की जाएंगी।

 

मंडल ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

 

नए कार्यक्रम के अनुसार 14 मई 2026 को प्रस्तावित कृषि (Agriculture), गृह विज्ञान (Home Science) एवं अकाउंटेंसी (Accountancy) विषयों की परीक्षाएं अब 19 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 21 मई को निर्धारित गणित (Mathematics) एवं मनोविज्ञान (Psychology) विषयों की परीक्षाएं अब 26 मई 2026 को संपन्न होंगी।

 

मंडल ने कहा है कि यह बदलाव छात्रों की सुविधा और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा CUET-UG 2026 के साथ समय-संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment