भोपाल से बड़ी प्रशासनिक खबर — संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए नए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
भोपाल, 8 अप्रैल 2026।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। यह आदेश मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठकों के बेहतर अनुश्रवण और पर्यवेक्षण के उद्देश्य से जारी किया गया है।
गृह विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश (23 दिसंबर 2023) में आंशिक संशोधन करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न संभागों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
👉 नए प्रभारी अधिकारी और उनके संभाग:
वरुण कपूर (1991 बैच) — भोपाल संभाग
उपेन्द्र कुमार जैन (1991 बैच) — उज्जैन संभाग
जी. अखेतो सेमा (1992 बैच) — चंबल संभाग
पंकज कुमार श्रीवास्तव (1992 बैच) — जबलपुर संभाग
रवि कुमार गुप्ता (1993 बैच) — नर्मदापुरम संभाग
अनंत कुमार सिंह (1994 बैच) — सागर संभाग
राजाबाबू सिंह (1994 बैच) — शहडोल संभाग
👉 पहले से जारी नियुक्तियां रहेंगी यथावत:
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (1991 बैच) — ग्वालियर संभाग
अनिल कुमार (1993 बैच) — रीवा संभाग
आदर्श कटियार (1992 बैच) — इंदौर संभाग
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करना और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार लाना है।
यह आदेश राज्यपाल के नाम से अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा जारी किया गया है।


