Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

जयकारों के बीच माता रानी को दी विदाई, बनास धाम में हुआ प्रतिमा विसर्जन

NEWS DESK
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

जयकारों के बीच माता रानी को दी विदाई, बनास धाम में हुआ प्रतिमा विसर्जन

श्याम नमकीन के प्रोपराइटर अनिल गुप्ता ने सपरिवार किया भंडारे का आयोजन

 विनय द्विवेदी ब्यौहारी। शहडोल जिला के नगर ब्यौहारी सहित। आश पास के क्षेत्रों में नौ दिनों तक माता रानी की सेवा, पूजा-अर्चना और आराधना के बाद दशमी के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया। माता की प्रतिमा लेकर भक्त बनास धाम पहुंचे, जहां पूरे श्रद्धाभाव के साथ विसर्जन की परंपरा निभाई गई। इस दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भक्तों के लिए अनिल गुप्ता ने कराया भंडारा

- Advertisement -
Ad imageAd image

माता रानी के विसर्जन के अवसर पर श्याम नमकीन के प्रोपराइटर अनिल गुप्ता ने अपने परिवार के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। विसर्जन के लिए बनास धाम पहुंचे भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा और समर्पण की भावना को भी अभिव्यक्त किया।

‘अगले बरस फिर आना’ के जयघोष के साथ विदाई

नौ दिनों तक माता रानी की आराधना में लीन रहे श्रद्धालुओं ने विसर्जन के समय भावपूर्ण माहौल में मां को विदाई दी। ‘जय माता दी’ और अगले वर्ष फिर से पधारने के जयघोष के बीच भक्तों ने प्रतिमा का विसर्जन किया। माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ नौ दिवसीय पूजा-अर्चना का समापन हुआ।

माता रानी की विदाई के इस अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बनी। मां के अगले वर्ष पुनः आगमन की उम्मीद के साथ भक्तों ने भावपूर्ण विदाई दी।

Share This Article
Leave a Comment