Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

राजेंद्रग्राम में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा नगर

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

राजेंद्रग्राम में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा नगर

 

राजेंद्रग्राम। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2026 को विधानसभा मुख्यालय राजेंद्रग्राम में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे लखौरा ग्राउंड से होगा। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय ग्राउंड पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।

 

आयोजकों ने ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान का संदेश दिया जाएगा।

 

संयोजक अर्जुन सिंह परस्ते एवं सहसंयोजक विशाल ताम्रकार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हों और राष्ट्र के प्रति अपनी भावना एवं गौरव प्रकट करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment