BREAKING NEWS
उमरिया में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, फॉरेस्ट टीम से हुई जद्दोजहद — लाइव तस्वीरें आई सामने
उमरिया जिले में अवैध रेत कारोबार करने वाले माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सलैय क्षेत्र से सामने आया है, जहां अवैध रेत परिवहन को रोकने पहुंची फॉरेस्ट टीम को रेत माफियाओं के विरोध और जद्दोजहद का सामना करना पड़ा।
यस न्यूज़ को मिली लाइव तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार्रवाई के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट अमला अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंचा था, इसी दौरान रेत माफियाओं और टीम के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति निर्मित हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत का कारोबार जारी है और माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं। लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद रेत तस्करी पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।
फिलहाल फॉरेस्ट विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। वहीं प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
उमरिया से फैज मोहम्मद की रिपोर्ट





