संभाग के तीनों जिलों में 8 एवं 9 मई को लगेगा दो दिवसीय आधार महाअभियान शिविर
शहडोल, 07 मई 2026। भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन को आधार संबंधी सुविधाएं सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहडोल संभाग के तीनों जिलों — शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया — में 8 एवं 9 मई 2026 को दो दिवसीय “आधार महाअभियान” आयोजित किया जाएगा।
अधीक्षक डाकघर, शहडोल संभाग ने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
महाअभियान के तहत नागरिकों को —
नया आधार नामांकन
आधार में नाम, पता एवं जन्मतिथि संशोधन
मोबाइल नंबर अपडेट
बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस एवं फोटो)
जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला शहडोल के आधार केंद्र:
प्रधान डाकघर शहडोल
शहडोल कलेक्ट्रेट उपडाकघर
बुढ़ार उपडाकघर
जैतपुर उपडाकघर
ब्यौहारी उपडाकघर
जयसिंहनगर उपडाकघर
जिला अनूपपुर के आधार केंद्र:
मुख्य डाकघर अनूपपुर
कोतमा उपडाकघर
बिजुरी उपडाकघर
जमुना कॉलरी उपडाकघर
जैतहरी उपडाकघर
जिला उमरिया के आधार केंद्र:
मुख्य डाकघर उमरिया
नौरोजाबाद उपडाकघर
अमलाई पेपर मिल्स उपडाकघर
चचाई उपडाकघर
मानपुर उपडाकघर
धनपुरी उपडाकघर
अधीक्षक डाकघर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने आधार संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए निकटतम डाकघर अथवा उपडाकघर स्थित आधार केंद्र पर संपर्क करें।
डाक विभाग के अनुसार यह अभियान नागरिकों को उनके घर के नजदीक आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।





