मरीजों की सेवा में वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई का सराहनीय योगदान…
अंबाह। बालेंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट।
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई, अंबाह द्वारा 9 जून 2026, मंगलवार को सिविल हॉस्पिटल अंबाह में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूड़ी-सब्जी एवं छाछ का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य पिछले सात दिनों से लगातार संचालित किया जा रहा था, जिसका मंगलवार को समापन हुआ।
कार्यक्रम में मध्यांचल मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुशील गुप्ता, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, वैश्य महिला इकाई की अध्यक्ष अंजलि मोहन गुप्ता, महामंत्री शिखा गुप्ता, संगठन मंत्री दीप शिखा गुप्ता सहित रागिनी गुप्ता, सुरभि गुप्ता, राखी जैन, लक्ष्मी जैन, रजनी चादिल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा भाव के साथ मरीजों और उनके परिजनों को भोजन एवं छाछ वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
रिपोर्टर: बालेंद्र सिंह (यस न्यूज़)




