विनय द्विवेदी ब्यौहारी –
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आदेशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31.03.2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन चुंगी नाका ब्यौहारी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर की कमी, गैस की कालाबाजारी, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता में कमी और बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव विनोद ताम्रकार की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़वा के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, पपौंध के अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में मंडलम कांग्रेस बाणसागर अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, मऊ मंडलम अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम कोल, एनएसयूआई अध्यक्ष अनुराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आम जनता को आवश्यक सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है और सरकार इन समस्याओं के समाधान में विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में विनय द्विवेदी, हरिशंकर कोरी, छत्रपाल वर्मन, चंद्रप्रभाकर त्रिपाठी, अनुपम सक्सेना, राजभान मिश्रा, पप्पू साकेत, सतीश कुमार पांडे, इंद्र कुमार पाठक, बिहारी कोरी, पुष्पेंद्र परौहा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह, राजेंद्र सोनी, प्रियदर्शी तिवारी, गीता कोल, इस्लाम खान, अंकित गुप्ता बल्ली, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्रम कोल, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष आयूष ताम्रकार, बसंत साहू, एन एस यू आई अध्यक्ष अनुराज तिवारी सूर्य प्रकाश पाठक, निक्की मिश्रा, अम्बुज पाठक, रवि सोनी, राजेंद्र प्रसाद सोनी व अन्य कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे


