Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी में अवैध वसूली का आरोप: छोटे दुकानदारों ने थाना में दिया ज्ञापन

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी में अवैध वसूली का आरोप: छोटे दुकानदारों ने थाना में दिया ज्ञापन

 

शहडोल।

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में छोटे दुकानदारों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि कुछ विभागीय कर्मचारियों द्वारा उनसे जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं, जिससे गरीब दुकानदारों में भय और नाराजगी का माहौल है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

दुकानदारों द्वारा 13 मार्च 2026 को थाना ब्यौहारी में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि वे लोग छोटी-मोटी दुकानें चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आरोप है कि 13 मार्च को दोपहर लगभग 1 बजे कुछ विभागीय कर्मचारी पहुंचे और प्रत्येक दुकानदार से 3000 रुपये की मांग करने लगे।

 

दुकानदारों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इतनी राशि देने में असमर्थ हैं। आरोप है कि जब दुकानदारों ने पैसे देने से मना किया तो कर्मचारियों ने दुकानों का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और अनुचित व्यवहार किया।

 

पीड़ित दुकानदारों ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि छोटे व्यापारियों को सुरक्षा मिल सके।

 

ज्ञापन देने वालों में रोम्याश वर्मा, एमडी तंजुन, गोलू पटेल, ब्रजूराम लोनिया और दिलीप चतुर्वेदी सहित अन्य दुकानदार शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment