—
शहडोल: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी ग्रुप डी नियुक्ति का सनसनीखेज खुलासा, सोशल मीडिया पर बवाल
*शहडोल 06 अप्रैल 2026-यस न्यूज़ मैनेजिंग एडिटर विनय मेहरा की रिपोर्ट (8349627682)*
स्वास्थ्य विभाग में ग्रुप डी आउटसोर्स कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति आदेश सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुप में वायरल होने से हड़कंप मच गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने साफ कहा कि ये आदेश पूर्णतः फर्जी हैं और उनके कार्यालय द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया। सोशल मीडिया में उनके पदमुद्रा का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि ग्रुप डी कर्मचारियों की नियुक्ति श्रीकृष्णा सिक्योरिटी सर्विसेस, भोपाल द्वारा नियंत्रित और अधिकृत रूप से ही की जाती है। इस फर्जी आदेश की जानकारी कंपनी के स्थानीय सुपरवाइज़र ने तुरंत पुलिस अधीक्षक शहडोल को 06 अप्रैल 2026 को भेजी गई पत्र के माध्यम से दी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुप में प्रसारित होने वाले किसी भी फर्जी आदेश से सतर्क रहें और अफवाहों में न फंसे।


