Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रीवा में प्रशासन सख्त: 3 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस, सीमांकन में लापरवाही पर कार्रवाई

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रीवा में प्रशासन सख्त: 3 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस, सीमांकन में लापरवाही पर कार्रवाई

 

रीवा जिले में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कड़ा रुख अपनाया है। सीमांकन कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और शिकायतों के आधार पर तीन तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

कलेक्टर द्वारा तहसीलदार जवा जीतेन्द्र तिवारी पर सीमांकन न करने, तहसीलदार सेमरिया ममता पटेल पर गलत सीमांकन करने तथा तहसीलदार मनगवां आंचल अग्रहरि पर सीमांकन कार्य में लापरवाही एवं पटवारी द्वारा राशि मांगने जैसी शिकायतों के चलते नोटिस जारी किया गया है। तीनों अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह कार्रवाई जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के बाद की गई है, जिसमें आवेदकों ने सीमांकन संबंधी समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार की शिकायतें कलेक्टर के समक्ष रखी थीं।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और भ्रष्टाचार के आरोप किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, और दोषी पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment