सीधी जिले के पटपरा में कलेक्टर विकाश मिश्रा का मानवीय चेहरा आया सामने
सीधी।
जिले के नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा आज ग्राम पटपरा के निरीक्षण पर पहुंचे, निरीक्षण के दौरान सड़क पर चलते हुए उन्हें श्री जग्यलाल पटेल मिले, जो बैसाखी के सहारे चल रहे थे। कलेक्टर तुरंत रुककर उनकी स्थिति जानी और हालचाल पूछा। बातचीत में पता चला कि जग्यलाल पटेल गरीबी रेखा में पंजीकृत हैं और निराश्रित सहायता भी प्राप्त कर रहे हैं।
इस दौरान पटेल ने अपनी सबसे बड़ी जरूरत बैटरी वाले रिक्शा की मांग कलेक्टर के सामने रखी, ताकि वे खुद से कुछ काम कर सकें और जीवनयापन में सहारा मिल सके। कलेक्टर विकास मिश्रा मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि पात्रता के अनुसार हर संभव मदद सुनिश्चित की जाए।


