Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

BiharPolice की सुनियोजित कार्रवाई..

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

BiharPolice की सुनियोजित कार्रवाई… 02 देशी कट्टा, 01 रायफल, 16 जिंदा कारतूस, 20 खोखा, 01 चाकू एवं ₹89,810/- नकद बरामद। 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

विगत कुछ दिनों से पुलिस को विश्वसनीय स्रोतों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि पटना ज़िले के नौबतपुर थानांतर्गत ग्राम साबरचक निवासी रविन्द्र कुमार, जो वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष है, अपने घर पर अवैध हथियार रखा हुआ है तथा इनके बल पर स्थानीय क्षेत्र में भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न कर रहा है।

उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

गठित दल द्वारा सुनियोजित एवं सटीक रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए विगत रात्रि में अभियुक्त के घर पर छापेमारी की गई।

 

छापेमारी के दौरान अभियुक्त के घर से 02 देशी कट्टा, 16 जिंदा कारतूस, 20 खोखा, 01 चाकू एवं ₹89,810/- नकद बरामद करते हुए रविन्द्र कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही के आधार पर उसके पुराने आवास पर पुनः छापेमारी की गई, जहाँ से 01 रायफल बरामद की गई। साथ ही इस अवैध गतिविधि में संलिप्त उसके एक अन्य सहयोगी को भी उक्त स्थल से गिरफ्तार किया गया है।

 

उक्त पुलिस कार्रवाई के सम्बन्ध में श्री भानु प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंश :-

.

.

#HainTaiyaarHum #bihar

Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Police

Share This Article
Leave a Comment