Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिले के पिपरसेवा, रिठौराकलां एवं जैतपुर स्थित गेहूं उपार्जन (खरीदी) केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्रों पर उपस्थित किसानों से संवाद कर खरीदी प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने केन्द्रों पर तौल व्यवस्था, भंडारण प्रबंधन एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसानों को खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। ग्राम जैतपुर स्थित खरीदी केन्द्र पर कलेक्टर ने एसडीएम को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं सर्वेयरों को निर्देशित किया कि वे उपार्जन केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित सभी व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मुरैना श्री बी.एस. कुशवाह, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री सौरभ राठौर, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित उपार्जन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #agriculture Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Share This Article
Leave a Comment