Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 6 स्थाई वारंटी तामील, 2 मामलों में विधिक प्रक्रिया पूरी

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 6 स्थाई वारंटी तामील, 2 मामलों में विधिक प्रक्रिया पूरी

 

जिले में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना Ramnagar Police Station क्षेत्र में बीती रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 6 स्थाई वारंटियों को तामील किया, जिससे इलाके में हलचल मच गई।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान राहुल कोल, ददुआ कोल, राजेश लकड़ा, राममिलन कोल, शनि मलिक एवं सचिन उर्फ डिस्क को तामील किया गया।

 

वहीं दो गिरफ्तारी वारंट के मामलों में आरोपी राहुल चन्द्रा (निवासी आमाडांड) एवं दयानिधान यादव (निवासी न्यू डोला) की मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में एएसआई विनोद नाहर सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर संदेश गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment