Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा

 

मानपुर में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग तेज

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

रवि सेन | मानपुर

 

NEET पेपर लीक मामले को लेकर मानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के नेतृत्व में बस स्टैंड मानपुर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में पेपर लीक होना लाखों छात्रों और अभिभावकों के भरोसे पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत और आर्थिक संघर्ष के बाद परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

 

नेताओं का कहना था कि जब देश का युवा अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर जवाब मांग रहा है, तब सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कोल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह, विक्रम सिंह, रोशनी सिंह, मनोज सिंह, ज्ञान प्रकाश पटेल, विष्णु तिवारी, कुशलेंद्र तिवारी, सुदामा सेन, भोला पटेल, पंकज गौतम, शेख आशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment