Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

मऊगंज: जल संकट को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पहुंचे कलेक्ट्रेट, पेयजल व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मऊगंज: जल संकट को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पहुंचे कलेक्ट्रेट, पेयजल व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

 

मऊगंज जिले में बढ़ते जल संकट और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के बिगड़ते हालात के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिल रही है। इसी क्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिले में पेयजल व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

सूत्रों के अनुसार, विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली और इस दिशा में जल्द प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और कलेक्टर स्तर से आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं। वहीं नगर परिषद मऊगंज के नवागत सीएमओ को भी विभिन्न मोर्चों पर व्यवस्था सुधारने के लिए सक्रिय किया गया है। सभी उपलब्ध पंपों को दुरुस्त रखने और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी बीच नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल ने भी पेयजल आपूर्ति की खराब स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए निरीक्षण किया। उन्होंने केएनके मिनरल वाटर सप्लाई सहित अन्य जल स्रोतों और बोरवेल्स की स्थिति का जायजा लिया तथा खराब पड़े पंपों की तत्काल मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

जिले में जल संकट को लेकर प्रशासन, नगर निकाय और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि स्थानीय लोगों को अभी भी पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment