Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से टूटे हाईटेंशन तार, हजारों घरों की बिजली गुल

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से टूटे हाईटेंशन तार, हजारों घरों की बिजली गुल

 

नौरोजाबाद की कृष्णा कॉलोनी सहित कई इलाकों में रातभर छाया अंधेरा

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

नौरोजाबाद के वार्ड नंबर 3 कृष्णा कॉलोनी में हल्की आंधी और तूफान ने बड़ा असर दिखाया। तेज हवा के चलते एक विशाल पेड़ हाईटेंशन बिजली तारों पर गिर गया, जिससे एसईसीएल की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और हजारों घरों की बिजली अचानक गुल हो गई।

 

घटना के बाद पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे एसईसीएल कॉलोनी की बिजली आंशिक रूप से बहाल हुई, लेकिन कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग और कर्मचारियों का कहना था कि लाइन में बड़ा फॉल्ट होने के कारण मरम्मत कार्य तत्काल संभव नहीं हो पाया और सुबह तक सुधार कार्य किए जाने की बात कही गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

बिजली गुल होने से लोगों को रातभर गर्मी और परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

 

📞 संपर्क: 9340132853

✍️ न्यूज उमरिया — फैज मोहम्मद

Share This Article
Leave a Comment