ग्राम पंचायत रघुनाथगंज में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
रघुनाथगंज। ग्राम पंचायत रघुनाथगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता ग्राम पंचायत कार्यालय में एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत से जुड़े विचारों को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें जन-जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों ने विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता रमेश प्रसाद मिश्रा, मनीष मिश्रा, संतोष सोनी, अजय सोनी, प्रेमलाल गुप्ता (सरपंच, ग्राम पंचायत रघुनाथगंज), दीनानाथ गुप्ता, रामस्वरूप विश्वकर्मा, रजनीश सोनी, प्रेमलाल साकेत, विश्राम प्रजापति, जगदीश साकेत, रामनरेश साकेत, अरविंद द्विवेदी, आरती साहू, शांति साकेत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत कार्यालय रघुनाथगंज में किया गया, जहां सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।





