Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

भारी बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार*

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*भारी बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

रीवा ब्यूरो चीफ शुभम तिवारी

🔥लगातार हो रही भारी बारिश अब गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्राम व्योहरा-461 में बारिश के चलते *चिंतामणि दुबे* का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और सुरक्षित जीवन-यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बताया जा रहा है कि चिंतामणि दुबे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। लगातार बारिश के कारण उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से *तत्काल मौके का निरीक्षण और सर्वे कराने* की मांग की है। परिवार का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने स्तर पर दोबारा मकान बनाना संभव नहीं है।

पीड़ित ने प्रशासन से अपील की है कि गिरे हुए मकान का शीघ्र सर्वे कर शासन के नियमानुसार *उचित मुआवजा एवं राहत राशि* उपलब्ध कराई जाए, ताकि बारिश के इस संकट के बीच परिवार को कुछ राहत मिल सके।

*अब सवाल यह है कि प्रशासन पीड़ित परिवार की इस परेशानी को कितनी गंभीरता से लेता है और राहत एवं मुआवजे के लिए कितनी जल्द कार्यवाही करता है।*

Share This Article
Leave a Comment