Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा एक्शन: SDM अंबिकेश की छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा जब्त

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा एक्शन: SDM अंबिकेश की छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा जब्त

 

मध्य प्रदेश | उमरिया

पत्रकार — फैज मोहम्मद

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

उमरिया जिले में बढ़ती अवैध शराब बिक्री और पैकारी की शिकायतों पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। राखी सहाय के निर्देश पर बांधवगढ़ एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के समीप संचालित पुरानी शराब दुकान पर छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

 

छापेमारी के दौरान मौके पर अंग्रेजी शराब, बीयर और देशी मदिरा की बोतलें जब्त की गईं। कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि विक्रेता के निजी भवन में अवैध अहाता संचालित किया जा रहा था, जहां लोग खुलेआम बैठकर शराब पी रहे थे। एसडीएम और पुलिस टीम को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्रवाई के दौरान एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह स्वयं हर कमरे की जांच करते नजर आए और बैठकर शराब की बोतलों की गिनती भी की। उनके इस सख्त अंदाज की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यहां रोजाना गाली-गलौज और हुड़दंग होता था, जिससे महिलाओं और बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया था। लोगों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत कई बार कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 

जिस स्थान पर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया, वह आबकारी विभाग के कंट्रोल ऑफिस से महज करीब 1 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। ऐसे में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों से यहां अवैध शराब का कारोबार चल रहा था, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कार्रवाई करना उचित नहीं समझा।

 

लाइसेंसी दुकान से सप्लाई का खुलासा

 

एसडीएम की पूछताछ में विक्रेता ने बताया कि शराब नए बस स्टैंड के पास स्थित लाइसेंसी शराब दुकान से लाई जाती थी और दिन में ठेकेदार के लोग खुद शराब की पेटियां पहुंचाते थे। इस खुलासे के बाद जिले में अवैध शराब कारोबार और विभागीय मिलीभगत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

प्रशासन का कहना है कि कलेक्टर के निर्देश पर नशे और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment