Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

उमरिया में अवैध बोरिंग पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: मशीन व वाहन जब्त, जांच जारी

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

उमरिया में अवैध बोरिंग पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: मशीन व वाहन जब्त, जांच जारी

उमरिया जिले में भू-जल संरक्षण नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से की जा रही बोरिंग पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई की गई, जिसमें मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधि को तत्काल रोका गया और संबंधित उपकरणों को जब्त किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम कौड़िया के गड़रियाटोला क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद धनेश प्रजापति के घर के पास उनकी निजी जमीन पर बोरिंग मशीन से कार्य किया जा रहा था। मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मशीन वाहन क्रमांक केए 01 एमपी 4568 से बोरिंग का काम चल रहा था। इसके अलावा पास में खड़े एक अन्य ट्रक वाहन क्रमांक केए 01 एडी 3209 में कैसिंग पाइप और रॉड लोड थे, जिनका उपयोग बोरिंग कार्य में किया जा रहा था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी चंदिया–बिलासपुर कर्तव्य अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर चंदिया थाना में खड़ा करा दिया। इसके साथ ही मौके की पूरी रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक कार्रवाई हेतु कलेक्टर कार्यालय को भेज दी गई है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए बोरिंग पर प्रतिबंध लागू है, और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि कहीं अवैध बोरिंग या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment