सतना पुलिस को बड़ी सफलता: शातिर चोर बंटी उर्फ चपटा गिरफ्तार, 6 चोरी की वारदातों का खुलासा
मध्य प्रदेश | सतना
पत्रकार — पंकज तिवारी
सतना पुलिस को चोरी की वारदातों पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। योगेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शातिर चोर बंटी उर्फ चपटा को गिरफ्तार कर चोरी की 6 वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और पुलिस की सक्रिय जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से सुनसान मकानों और मौका पाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
इस सफलता के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी मामलों में पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
सिविल लाइन थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।





