Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पुलिस पर प्राणघातक हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

प्रेस नोट
दिनांक: 25.04.2026
जिला – अनूपपुर (म.प्र.)

*पुलिस पर प्राणघातक हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*
*आरोपियों के कब्जे से सर्विस पिस्टल एवं 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद*

दिनांक 21.04.2026 को चौकी सरई क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से बकरी चोरी कर फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल दुबे अपने हमराह प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर निर्धारित स्थान पर घेराबंदी हेतु रवाना हुए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर अपने साथ लाई गई चोरी की बकरी को मोटरसाइकिल से फेंक दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, तभी एक आरोपी ने धारदार कुल्हाड़ी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने पत्थरों से हमला किया।
इस हमले में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल दुबे के सिर पर गंभीर चोट आई तथा प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी भी घायल हुए। इसी दौरान आरोपियों ने चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल लूट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

गठित विशेष टीम के द्वारा अनुसंधान को वैज्ञानिक पद्धति, मुखबिर सूचना एवं सतत खोजबीन के आधार पर दिनांक 25.04.2026 को किरार के जंगल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पुलिस की सर्विस पिस्टल एवं 10 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए—
त्वॉय खान, पिता चिराग खान, उम्र 29 वर्ष,
एक नाबालिक, हसन खान पिता प्यार खान, उम्र 24 वर्ष
तीनों निवासी ग्राम भदनपुर, थाना बदेरा, जिला मैहर के हैं। आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सुश्री एन. चैत्र, उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सविता सोहने एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में थाना करनपठार,चौकी सरई,थाना रामनगर, थाना बिजुरी, चौकी फुनगा, चौकी वेंकटनगर, चौकी देवहरा, थाना कोतवाली, थाना भालूमाड़ा, यातायात प्रभारी एवं साइबर सेल अनूपपुर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment