Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अवैध मदिरा के विरूध्द की गई कार्यवाही

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अवैध मदिरा के विरूध्द की गई कार्यवाही

कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के द्वारा जिले में अवैध मदिरा के क्रय विक्रय,संग्रहण,परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी उमरिया सावित्री भगत के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण,संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण हेतु वृत्त मानपुर अंतर्गत अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

⏩ इस दौरान भरौली ढाबा के संचालक आकाश जायसवाल के कब्जे से 12 बोतल बीयर एवं 10 पाव प्लेन,धर्मेन्द्र सिंह ग्राम देवगवां के किराना दुकान से 09 पाव देशी मदिरा प्लेन,राजाराम गुप्ता ग्राम मुगवानी के कब्जे से 25 पाव देशी मदिरा प्लेन,ग्राम कठार में उमेश पटेल के कब्जे से 19 पाव देशी मदिरा प्लेन इसी प्रकार बिजौरी स्थित ढाबे में कार्यवाही करते हुये सावित्री साहू के कब्जे से 14 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत् कुल 06 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी के नेतृत्व में की गई जिस पर कविता सिंह, राजपति प्रजापति, कु० अंजली गौतम एवं नगर सैनिक जीवन लाल का विशेष योगदान रहा। अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण एवं चौर्यनयन पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment