Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर NSUI का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर NSUI का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने NEET परीक्षा 2026 में कथित पेपर लीक मामले को लेकर जिला कलेक्टर शहडोल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

ज्ञापन में कहा गया कि NEET 2026 परीक्षा में वायरल हुए प्रश्नपत्र के लगभग 600 अंक के प्रश्न वास्तविक परीक्षा से हूबहू मेल खाते हैं। इतना ही नहीं, प्रश्नों के विकल्पों का क्रम भी समान पाया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। संगठन ने इसे लाखों छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय बताया।

 

NSUI ने प्रशासन से चार प्रमुख मांगें रखीं —

 

1. NEET 2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

 

2. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

 

3. प्रभावित विद्यार्थियों के हित में पुनः परीक्षा अथवा उचित समाधान लागू किया जाए।

 

 

4. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में सख्त सुधार किए जाएं।

 

 

 

इस दौरान शहडोल के छात्रों ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। NSUI जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने प्रशासन से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment